पाप या पुण्य क्या है / पाप या पुण्य का काम कोई नहीं करता , बल्कि अपने आप होता है /What is sin or virtue /Nobody does sin or virtuous action, but it happens on its own

पाप और पुण्य हमारे मन का भाव है जिस प्रकार देव कर्म और दानव कर्म होते हैं या जिस प्रकार से सुख दुख का अनुभव हम लोगों को होता है । यह सब मन का भाव है । पाप और पुण्य का सरल परिभाषा है कि जो काम हम खुलेआम करते हैं वह पुण्य कर्म है और जो काम हम छिप कर करते हैं वह पाप कर्म है ।

लेकिन पाप या पुण्य का कर्म कोई करता नहीं , वह अपने आप होता है ।इसे आप समझने का प्रयास करें कोई भी व्यक्ति पाप कर्म नहीं करता । जैसे चोर चोरी नहीं करता । वह अपने आप होता है। अपराधी हत्या या रेप नहीं करता । वह होता है । इसको आप समझें कि आपका दिमाग ऑटोमेटिक है वह आपसे काम करवाता है और आप काम करते हैं । जैसे क्रोध या गुस्सा आपको आता है । यह क्रोध या गुस्सा अपने आप आता है । आप क्रोध या गुस्सा करते नहीं । क्रोध या गुस्सा आपके बस में नहीं था । अगर बस में होता तो आप क्रोध या गुस्सा नहीं करते । कोई हत्या नहीं करता । ऐसा क्यों होता है ?

जब तक आपकी आत्मा सोई हुई है , मूर्छित है । अगर चित्त की दशा मूर्छित है , चेतना सोई है । ऐसे व्यक्ति जो भी काम करेगा वह पाप ही करेगा । ऐसे व्यक्ति को आप गाली दो तो बदले में वह भी आपको गाली से जवाब देगा । यह भी हो सकता है कि वह आपके ऊपर हाथ भी छोड़ दे । अगर उसके बस में होता तो उसे रोक सकता था । गाली देने से बच सकता था । पर ऐसा नहीं होता । उसके बस में नहीं था । उसको सामने वाला गाली दिया तो बदलें में उसने भी उसको गाली दिया । कोई सोच विचार करके किसी को गाली नहीं देता है । यह अपने आप होता है। इसे कोई करता नहीं । करना या होना , दोनों के बीच जमीन आसमान की दूरी है । यह अपने आप होता हैं जब भी चित की दशा मूर्छित हो या आत्मा सोई हो ऐसे व्यक्ति जो भी काम करेगा वह पाप ही काम करेगा । भले ही वह हजारों लोगों को खाना खिलाता हो, दान करता हो , मंदिर मस्जिद बनवाया हो। आपको दिखने में लगेगा कि वह अच्छा काम करता है पर उसका पाप का बाप उसके अंदर ही छुपा रहता है। यस का , नाम का , धन दौलत का पाप उसके अंदर छिपा होता है । यह मंदिर मस्जिद के दीवारों पर उसका नाम लिखा आपको देखने को मिल जाएगा । अखबारों में , टेलीविजन पर उसका नाम आपको दिख जाएगा ।
ठीक इसी प्रकार कोई भी व्यक्ति जैसे संत महात्मा पुण्य का काम नहीं करता उससे पुण्य का काम अपने आप होता हैं । कोई करता नहीं । सुकरात को जहर दिया गया । उसने हंसते हंसते स्वीकार किया । उसके बदले में उसने जवाब नहीं दिया । जीसस को सूली पर चढ़ा दिया गया । उनसे अंतिम इच्छा पूछी गई । उसने कहा , हे परमात्मा इन्हें क्षमा कर दें ।इन्हें यह पता नहीं, यह क्या काम कर रहे हैं । जिसकी चित्त की दशा अमूर्छित हो , चेतना जागृत हो , ऐसे व्यक्ति से जो भी काम होगा , वह पुण्य का काम ही होगा । उनसे ऐसे ही कार्य अपने आप होते हैं । उसके लिए उन्हें को सोचना विचारना नहीं पड़ता । आपने सुना होगा यूनान का गुरजिएप नाम का एक फकीर था उसे बाजार में पकड़ कर हजारों गालियां दी गई । पर उसने गाली का जवाब नहीं दिया।उसने कहा इसका जवाब मैं कल दूंगा । उन लोगों ने कहा मैं अभी आपको गाली देता हूं आप कल जवाब देंगे इसका क्या मतलब हुआ । उसने कहा अगर जरूरत हुई तो इसका जवाब दूंगा । अगर जरूरत नहीं हुई तो इसका जवाब नहीं दूंगा ।

या आप महावीर के जीवन को देखें तो आपको बहुत कुछ समझ में आने लगेगा । महावीर को पत्थरों से मारा गया फिर भी उसने पत्थरों का जवाब नहीं दिया । बुद्ध करुणा के पुजारी थे । उनके कर्म से करुणा बहा करती थी । ऐसे लोगों की आत्माएं जागृत होती है । जिन लोगों का चित अमूर्छित होता है । उनसे ऐसे कर्म अपने आप होते हैं । उन्हें करना नहीं पड़ता ।
आप जानते होंगे कि महात्मा गांधी जी ने एक बार एक गाय के बछड़े को जहर दिया ।आपको लगता होगा कि उसने पाप किया । गाय के बछड़े को मारने का पाप गांधी को लगा , लेकिन आप उनके अंतर्मन में झाकर देखे तो आपको पता चलेगा कि वह बछड़ा बहुत तकलीफ में था। उसे बचाए जाना मुश्किल था। गांधी जी के बस में नहीं था कि बछड़े को बचा सके । इसलिए उसने बछड़े को जहर दिया ताकि उसकी तकलीफ कम हो जाए । अब आप इसे क्या कहेंगे कि गांधी जी ने पाप किया । आपको दिखने में लगेगा कि गांधी जी ने पाप कर्म किया । लेकिन वह पुण्य कर्म था। आत्मा की जागृत अवस्था में किया गया कोई भी कर्म पुण्य कर्म ही होता है ।
आत्मा की जागृत अवस्था में ऐसे कार्य होता है , कोई करता नहीं। चित्त की दशा जागृत हो तो ऐसे कर्म अपने आप होते हैं । इसे करना नहीं पड़ता । जिस व्यक्ति का चित जागृत अवस्था में होता है । वह चाहे जो भी काम करेगा , वह पुण्य कर्म ही करेगा ।

अगर आप इसे बदलना चाहे तो आप ऊपर लेवल से कभी नहीं बदल सकते हैं । आपको बहुत गहरे में जाना होगा। आत्मा के लेवल पर जाना होगा तो ही आप पाप को पुण्य में बदल सकते हैं । जैसे आपने आम का पेड़ लगाया तो आपको आम का फल ही मिलेगा , सेव का नहीं ।आप चाहे कितना भी उस पेड़ का सेवा करें । उस पेड़ से आपको आम ही मिलेगा , सेव नहीं । सेव के लिए आपको बहुत गहरे में जाना होगा । बीच के रूप में जाना होगा । सेब का बीज आपको लगाना होगा तभी आपको सेव का फल मिलेगा। कोई भी महान कार्य आत्मा की जागृत अवस्था में होती है चित्त की अमूर्छित अवस्था में ही पूरा होता है ।
अगर आपको यह लेख /Article अच्छा लगे तो इसे लाइक करें , कॉमेंट्स करें । जितना हो सके इसे अपने दोस्तों को या सोशल मीडिया में शेयर करें ताकि लोगों में जागृति पैदा हो सके , लोगों का अंदर प्रेम की भावना बढ़ सके , सारी दुनिया एक हो सके, सारे देशों की सरहद खत्म हो सके । लोगों की आपसी लड़ाई – झगड़ा खत्म हो सके ।

गांधीजी के तीन भूत और 142 करोड़ मूर्दो का देश चीन/ Gandhi’s three ghosts and 142 crore dead country of China

 

मेरे दोस्त, आप कैसे हो ? मैं आशा करता हूं कि आप सभी लोग अच्छे होंगे ।
गांधीजी के तीन बंदर या तीन भूत क्या है और 142 करोड़ों मुर्दो का देश चाइना क्यों है । तो चलिए इस विषय पर आपसे अपनी मन की बात करता हूं । आप जानते हैं गांधीजी के तीन बंदर या तीन भूत है ।  जो न बुरा देखता है ,  न बुरा सुनता है और न बुरा बोलता है। प्रकृति या ईश्वर ने मनुष्य को आंख , कान और मुंह किस लिए दिया है । इसलिए दिया है अगर कहीं पर किसी समय अच्छे कार्य हो रहे हो , पुण्य कार्य हो रहे हो , या सेवा , मदद का कार्य हो रहे हो या लोग आनंद और खुशियां मना रहे हो इस क्षण को लंबा करने के लिए प्राकृतिक ने मुंह दिया ताकि आप सभी लोग अपने मुंह के द्वारा और भी लोगों तक इस खुशी को पहुंचा सको ,  कानों के द्वारा दूसरे लोगों को सुना सको , आंखों के द्वारा लोगों को अच्छे कार्य दिखा सको । लेकिन आज मनुष्य बिना आंख , कान , मुंह के पैदा होने लगे हैं यही कारण है कि आज मनुष्य गांधीजी के तीन बंदरों के समान हो गए हैं ।  न अच्छा देखना चाहते हैं , न अच्छा बोलना चाहते हैं और न अच्छा  सुनना चाहते हैं । इसका उल्टा ही आज का मनुष्य अपना कार्य करता है । बुरा देखना , बुरा सुनना , बुरा बोलना आज के मनुष्यों का जन्मसिद्ध अधिकार बन गया है । आखिर क्यों? खुदा ने आंख , कान और मुंह मनुष्य को क्यों दिया है। आप खुद सोचो ,  विचार करो ।
और हां दोस्तों 142 करोड़ मुर्दों का देश चाइना क्यों है ?  आज पूरी दुनिया में कोरोनावायरस का खौफ की  महामारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है । कोरोनावायरस ने अब तक ४.५ लाख से ज्यादा लोगों का जीवन खा गई और लगभग  9५ लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं। चारों तरफ डर और भय का माहौल बना हुआ है। लोग अपने अपने घरों में छिपे हुए हैं । सारे उद्योग धंधे बंद पड़ी है । मंदिर मस्जिद के सारे देवी , देवताओं , अल्लाह , जीसस और  नानक सभी भागे हुए हैं । सभी देवी ,देवता अपने अपने घरों में छिपे हुए हैं। क्यों ? आखिर क्यों ? आज कुछ देशों की सरकार ने अपने यहां लॉकडाउन को खोल दिया है । लॉकडाउन खुलने से कोरोनावायरस बहुत तेज गति से बढ़ रहा है ।जैसे जंगल में आग फैलता है । वैसे ही आज कोरोनावायरस चारों तरफ फैल रहा है।  इस वायरस का जन्मदाता कौन है ? आप सभी जानते हैं । चीन कोरोनावायरस का जन्मदाता है । शी जिनपिंग की सरकार ने कोरोनावायरस को प्राकृतिक आपदा कहती है । अगर  कोरोनावायरस प्राकृतिक आपदा है तो क्यों चाइना अपने लैब को किसी देश को जांच करने नहीं देती ? क्यों चाइना कोरोनावायरसना का डाटा विश्व से छुपाए रखी? आज पूरी मानव जाति डर और भय के साए में अपनी जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं । चीन की 142 करोड जनता की आंख , कान और मुंह होते हुए भी चाइना का एक भी नागरिक अपने देश की सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ विरोध नहीं किया । इसका क्या मतलब होता है , यही न कि चाइना देश के लोग मुर्दा हैं उनमें जान नहीं और न उनमें मानवता के प्रति प्रेम संवेदनाएं नहीं या चाइना की जनता अपनी सरकार से डरती है , डरपोक कायर है । जबकि कोरोनावायरस से चीन में भी हजारों लोग मारे गए। अगर यही कोरोनावायरस का जन्मदाता कोई और देश होता तो चीन में भी लाखों लोग मरते फिर क्यों चीन की जनता चुप बैठी है क्यों अपने देश की सरकार के विरुद्ध आवाज तक नहीं उठाती। क्या वे मुर्दे हैं ? क्या चीन की जनता शक्तिहीन है। अगर आज मानव की मानवता जीवित रहती है तभी मानव धरती पर लंबे समय तक उसका अस्तित्व बना रह सकता है , अन्यथा नहीं । जैसे धरती से डायनासोर प्राणी गायब हो गए , ठीक इसी प्रकार मानव भी धरती से गायब हो जाएगा । अभी भी समय है जागो , अपनी आंखें खोलो , अपने चारों तरफ देखो क्या हो रहा है। अगर कहीं गलत होता है तो उसका विरोध करें और अच्छा होता है तो उसे अपने अंदर ग्रहण करें । उसका प्रचार करें , उसे अपना सहयोग दें , उसका समर्थन करें । ताकि मानव की मानवता जीवित रहे और चाइना वासियों में भी जन जागृति पैदा हो । अगर कहीं बुरे कार्य होते हो तो उस कार्यो का आप विरोध करें ।बुरे कार्यों के प्रति अपना विरोध प्रदर्शन करे ।

अगर आप गलत कार्यों का विरोध करना नहीं चाहते हैं और अच्छे कार्यो या विचारों को ग्रहण करना नहीं चाहते हैं तो आप न करें । सिर्फ खुद से प्रेम करें , अपने परिवार से प्रेम करें और अपने आसपास के लोगों से प्रेम करें । सिर्फ आप इतना ही करें तो मानव कि मानवता अपने आप जीवित होने लगेगी । आपका प्रेम की उर्जा ही आपका सारा कार्य कर देगी । जहां आप नहीं पहुंच सकते हैं , वहां आपकी प्रेम की उर्जा पहुंच जाएगी । अगर आपको अमेरिका जाना हो तो आपको पैसा , विज्जा या पासपोर्ट की जरूरत होगी , तभी आप अमेरिका जा सकते हैं अन्यथा नहीं। लेकिन अगर आपके प्रेम की उर्जा को अमेरिका जाना हो या किसी देश में ट्रैवल करना हो तो उसे न पैसों की जरूरत , न विज्जा की जरूरत , न पासपोर्ट की जरूरत है और न कोई भी भौतिक पदार्थ की जरूरत है। यह चारों तरफ है धरती के हर जगह , हरेक पदार्थो में है । ऐसा कोई जगह ख़ाली नहीं जहां उर्जा का अस्तित्व न हो ।धरती हो या ब्रह्मांड सभी जगह ऊर्जा का अस्तित्व है ऐसा कोई जगह खाली नहीं जहां ऊर्जा का अस्तित्व न हो । इसके लिए आपके शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का सक्रिय होना बहुत जरूरी है ।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगे तो इसे लाइक करें , कॉमेंट्स करें । जितना हो सके इसे अपने दोस्तों को या सोशल मीडिया में शेयर करें ताकि लोगों में जागृति पैदा हो सके , लोगों का अंदर प्रेम की भावना बढ़ सके , सारी दुनिया एक हो सके, सारे देशों की सरहद खत्म हो सके । लोगों की आपसी लड़ाई – झगड़ा खत्म हो सके ।